पाटन पुलिस ने अवैध हथियार जब्त किए:दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
पाटन पुलिस ने अवैध हथियार जब्त किए:दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
पाटन : पाटन पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुरजीत पोशवाल और मोहित उर्फ पाण्ड्या शामिल हैं।
अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
पाटन थाने के सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान, खाड़ा थाना सरूंड, जिला कोटपूतली बहरोड़ निवासी सुरजीत पोशवाल को एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया।
सुरजीत पोशवाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पूछताछ में सुरजीत ने बताया कि उसने यह अवैध पिस्टल सीकर जिले के डाबला थाना क्षेत्र के डाबला निवासी मोहित उर्फ पाण्ड्या पुत्र अशोक कुमार से खरीदी थी।
अवैध हथियारों के नेटवर्क की तलाश कर रही पुलिस
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहित उर्फ पाण्ड्या की तलाश की और उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से अवैध हथियारों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहनता से पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2293975


