[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कंचनपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य टीम का सर्वे:वैश्विक तंबाकू सर्वेक्षण के लिए घर-घर इकट्ठा करेगी डेटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कंचनपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य टीम का सर्वे:वैश्विक तंबाकू सर्वेक्षण के लिए घर-घर इकट्ठा करेगी डेटा

कंचनपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य टीम का सर्वे:वैश्विक तंबाकू सर्वेक्षण के लिए घर-घर इकट्ठा करेगी डेटा

कंचनपुर : कंचनपुर में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेगी। यह सर्वेक्षण वैश्विक वयस्क तंबाकू सर्वेक्षण (GATS) का हिस्सा है, जिसके तहत पहले से सर्वेक्षण किए गए परिवारों में से 10 प्रतिशत का डेटा एकत्र किया जाएगा।

पिछले महीने राज्य सरकार की एक टीम ने कंचनपुर में 300 घरों का सर्वेक्षण किया था। अब केंद्रीय टीम उन्हीं परिवारों में से चयनित 10 प्रतिशत का विस्तृत सर्वेक्षण करेगी।

केंद्रीय टीम का कंचनपुर पहुंचने पर उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वागत किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) हितेश कुमार दांया और जनप्रतिनिधि अमर चंद शर्मा ने टीम का अभिनंदन किया।

इस सर्वेक्षण कार्य में जेआरओ राजीव, सुपरवाइजर श्रीरेंदर प्रताप, इन्वेस्टिगेटर रविशंकर, हरेंद्र, शबनम अंसारी और नीशु पांडे शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी शर्मा, ज्योति शर्मा, सरिता खंडेलवाल, एएनएम सुनीता रानी और सलोचना देवी भी टीम के साथ घर-घर जाकर सर्वेक्षण में सहयोग कर रही हैं।

Related Articles