बिजली के तार से युवक को दिया करंट,मौत:पिता का आरोप- शराब ठेके का सेल्समैन बेटे को सड़क पर पटककर भागा,धरने पर बैठे
बिजली के तार से युवक को दिया करंट,मौत:पिता का आरोप- शराब ठेके का सेल्समैन बेटे को सड़क पर पटककर भागा,धरने पर बैठे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक ठेके पर शराब लेने गया था। इस दौरान पैसों की बात पर विवाद हो गया। पिता का आरोप है कि झगड़े के बाद सेल्समैन ने खिड़की से बिजली के तार लगाकर करंट छोड़ा था, जिससे बेटे की मौत हुई है। इसके बाद सेल्समैन ठेका बंद कर चला गया। युवक के परिजनों एसके हॉस्पिटल में धरना दिया। मामला कोतवाली थाने का है।

मौत के बाद ठेका बंद कर भागे
सीकर के हकीम साहब की दरगाह के पास रहने वाले मोहम्मद सलीम ने बताया कि उनका 43 साल का बेटा मंसूर अली आज दोपहर करीब 12:30 बजे सीकर में मीनाक्षी सिनेमा के सामने स्थित जगदंबा वाइन शॉप पर शराब लेने गया था। वहां पर मोहम्मद रब्बानी और अकरम मौजूद थे।
मंसूर ठेके से शराब ले रहा था, तब पैसों की बात को लेकर विवाद हो गया। ऐसे में सेल्समैन नरपत ने ठेके की खिड़की से बिजली के तार लगाकर उसमें करंट छोड़ा, जिससे मंसूर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सेल्समैन और उसके साथी मंसूर को शराब ठेके के सामने सड़क पर फेंककर ठेके को बंद कर चले गए।
सीसीटीवी फुटेज की जांच की
कोतवाली पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के पोल के पास बारिश के कारण एक व्यक्ति को करंट लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उसे हॉस्पिटल लेकर गए, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन जो भी रिपोर्ट देंगे, उसके तहत मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। मौके से सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए गए हैं।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2293978


