समाजसेवी स्व. बंसीलाल सैनी की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, फलदार पौधों का किया वितरण
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, समाजसेवा के कार्यों को किया याद
बड़ाऊ : समाजसेवी स्वर्गीय बंसीलाल सैनी (मूल निवासी दीपपुरा) की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को बड़ाऊ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिजनों, समाजबंधुओं एवं ग्रामीणों ने स्व. सैनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. बंसीलाल सैनी के समाजसेवा, सरल स्वभाव एवं मानवीय मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, सद्भाव और सामाजिक समर्पण का प्रतीक था। उनके बताए आदर्शों और मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल करते हुए उपस्थित लोगों को फलदार वृक्षों के पौधे वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि स्व. बंसीलाल सैनी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और हरित पर्यावरण का संदेश देने के लिए पौधों का वितरण किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण के लिए प्रेरित हों।
इस अवसर पर स्व. बंसीलाल सैनी की माताजी बोदी देवी, पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्र सुनील सैनी, पुत्री ममता सैनी, भाई प्रभुदयाल सैनी, रामजीलाल सैनी, प्रियंका सैनी, बबीता देवी, पत्रकार किशोर कुमार, सरोज सैनी, मीरा देवी, प्रकाश, आदित्य सैनी, अंकिता सैनी, उजाला सैनी, लक्की, विहान, चीकू, सुमेर सैनी, आशीष सैनी सहित परिवारजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, रामेश्वर गुर्जर, किशोर सिंह, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर स्व. बंसीलाल सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि स्व. बंसीलाल सैनी मूल रूप से दीपपुरा गांव के निवासी थे तथा वर्तमान में उनका परिवार बड़ाऊ (खेतड़ी) में निवासरत है। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को आज भी लोग सम्मान और आदर के साथ याद करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2293922

