[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में करोड़ों के बजट वाले निकायों के लिए साफ-सुथरी छवि का चेयरमैन जरूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में करोड़ों के बजट वाले निकायों के लिए साफ-सुथरी छवि का चेयरमैन जरूरी

निष्ठावान और ईमानदार को ही मिलेगा निकाय चुनाव में टिकट, बेईमान मांगने भी न आएं - विधायक भगवानाराम सैनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : क्षेत्र में निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने तेवर और टिकट वितरण के सख्त मापदंड स्पष्ट कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक भगवानाराम सैनी ने कहा कि आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी केवल उसी व्यक्ति को चेयरमैन का टिकट देगी जो पार्टी के प्रति पूरी तरह वफादार और निष्ठावान होगा।

अनुचित साधनों से चेयरमैन बनने से खराब होती है निकायों की दशा
नगर पालिकाओं की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक सैनी ने कहा कि पार्षदों द्वारा अनुचित साधनों या गलत तरीके से चेयरमैन बनने के कारण नगर पालिकाओं का विकास ठप हो जाता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं को 150 से 200 करोड़ रुपये का भारी बजट मिलता है। ऐसे में शहर के सर्वांगीण विकास और आमजन के सम्मान को बनाए रखने के लिए एक साफ-सुथरे और ईमानदार व्यक्ति का चेयरमैन बनना बेहद आवश्यक है।

विधायक भगवाना राम सैनी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग बेईमान हैं, वे कांग्रेस पार्टी से पार्षद का टिकट मांगने भी न आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर चुनाव में अवसर तलाशने वाले या ‘मुंह मारने वाले’ लोगों को पार्टी किसी भी कीमत पर टिकट नहीं देगी। कांग्रेस के टिकट के लिए केवल और केवल पार्टी के प्रति वफादारी ही मुख्य मापदंड होगी।

ईमानदारी से लड़ा जाएगा चुनाव – भरत सिंह नरुका
निकाय एवं पंचायती राज चुनावों के लिए विधानसभा प्रभारी के रूप में पहुंचे भरत सिंह नरुका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। उन्होंने सभी से एकजुट होकर और पूर्ण ईमानदारी से चुनाव लड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सैनी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक के दौरान रतनलाल मीणा अध्यक्ष, एसटी विभाग, राजेंद्र सिंह अडवाना प्रदेश उपाध्यक्ष, सेवादल कांग्रेस, शिवप्रसाद चेजारा नगर अध्यक्ष, प्रवीण मिश्रा, एडवोकेट श्रवण सैनी, रामकरण सैनी, रामूराम किलानिया, जमील कुरैशी, विश्वेश्वर लाल सैनी, केके सैनी, माहिर खान, श्यामलाल सैनी, राकेश जमालपुरिया, डॉ अशोक सैनी, मुकेश कुमार वर्मा, विश्वेश्वर लाल सैनी, राधेश्याम रचेता, महावीर प्रसाद सैनी, लालचंद सैनी, बंटी खड़ौलिया, इमरान, सुरेंद्र तंवर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles