इस्लामपुर में नीरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक आज श्रावण के प्रथम सोमवार को
इस्लामपुर में नीरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक आज श्रावण के प्रथम सोमवार को
इस्लामपुर : जिले के निकटवर्ती इस्लामपुर कस्बे के वार्ड नंबर 4 सांखला कॉलोनी में स्थित मातृ – पितृ देवो भव शिवालय में नीरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक आज सोमवार को किया जायेगा। सावन मास के प्रथम सोमवार को पंडित शैलेश शास्त्री के सानिध्य में विधि विधान से मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमे सुबह 10:15 बजे से पूजन शुरू होगा। तदूपरांत महादेव का रुद्राभिषेक किया जायेगा। जिसके पूर्ण होने पर श्रृंगार और प्रसाद का वितरण किया जायेगा। सुभाष सैनी एवं अनिल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मातृ – पितृ देवो भव शिवालय एवं परिसर में दुर्गा मंदिर का निर्माण सरला देवी पत्नी स्व. नत्थू राम सैनी के पुत्रो द्वारा 2024 में करवाया गया था। जिसके उपरांत से इसकी देखरेख का कार्य सांखला कॉलोनी के निवासियों एवं कस्बे के सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2292616


