[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिहार के किसान अमरनाथ यादव पहुंचे ‘दा ट्री मैन’ रवि कुमार निषाद से मिलने, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण की ली जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिहार के किसान अमरनाथ यादव पहुंचे ‘दा ट्री मैन’ रवि कुमार निषाद से मिलने, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण की ली जानकारी

बिहार के किसान अमरनाथ यादव पहुंचे 'दा ट्री मैन' रवि कुमार निषाद से मिलने, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण की ली जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बिहार के आरा जिले के प्रगतिशील कृषक अमरनाथ यादव ने पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती के क्षेत्र में कार्य कर रहे ‘दा ट्री मैन’ रवि कुमार निषाद से मुलाकात की। उन्होंने जय धरती मां फाउंडेशन के कृषि शोध केंद्र का भ्रमण कर दुर्लभ फलदार, औषधीय और लकड़ी प्रजाति के पौधों का अवलोकन किया।

अमरनाथ यादव ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से रवि कुमार निषाद के कृषि संबंधी वीडियो देखकर प्रेरित हो रहे हैं और अपने क्षेत्र के किसानों को भी जैविक खेती तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शोध केंद्र में देश-विदेश की दुर्लभ वनस्पतियां देखकर वे अभिभूत हो गए।

इस अवसर पर रवि कुमार निषाद ने उन्हें उन्नत कृषि तकनीक, जैविक खेती और दुर्लभ पौधों के संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। गौरतलब है कि जय धरती मां फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से किसानों को निःशुल्क प्रशिक्षण, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान चला रहा है।

Related Articles