डेविड सैनी की छठी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 52 लोगों ने किया रक्त दान
डेविड सैनी की छठी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 52 लोगों ने किया रक्त दान
खेतड़ी नगर : स्व. डेविड सैनी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को राजपूत धर्मशाला, खेतड़ी नगर में कल्याणी सेवा समिति, जयपुर के तत्वावधान में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा को समर्पित इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 52 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धुड़ाराम सैनी रहे। विशिष्ट अतिथियों में गोकुलचंद सैनी (बबाई), नोरंगलाल, मदनलाल, डी.पी. सैनी, जिले सिंह, महेंद्र शास्त्री, अशोक कुमार, रमेश सरपंच, हरिराम सरपंच, शेरसिंह, डॉ. महेंद्र सैनी, बाबूलाल सैनी एवं उम्मेद निर्वाण उपस्थित रहे। बीडीके ब्लड बैंक, झुंझुनूं की टीम ने रक्त संग्रहण किया। टीम में डॉ. मैनका, श्याम सुंदर, रजनी राव, संदीप कुमार, संदीप चाहर, राजकुमार मीणा एवं नरेश कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर में कृष्ण कुमार, अनिल, अनुप सिंह, राजेश नारवाल, जितेंद्र, अभिषेक, नैतिक सिंघानिया, तन्मय एवं हृदयम सहित कई युवाओं ने रक्तदान किया। अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया और उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की। आयोजन की व्यवस्थाओं में राजकुमार, विमल शर्मा, राजेश कुमार, रमेश पांडे एवं श्रवण सेन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर का संयोजन कल्याणी सेवा समिति, जयपुर के संयोजक एवं माली सैनी समाज संस्था, झुंझुनूं के खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम सैनी ने किया। समिति के सदस्य चंद्रशेखर मीणा, मनोज आर्य, दयाराम गुर्जर, दौलतराम मीणा, प्रमोद शर्मा, अनिल सैनी एवं कृष्ण कुमार सहित अनेक समाजबंधुओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, बीडीके ब्लड बैंक की टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2292268


