[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद के बेटे से मारपीट मामले में क्रॉस केस दर्ज:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया मामला, दुकान को लेकर चल रहा था विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

शहीद के बेटे से मारपीट मामले में क्रॉस केस दर्ज:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया मामला, दुकान को लेकर चल रहा था विवाद

शहीद के बेटे से मारपीट मामले में क्रॉस केस दर्ज:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया मामला, दुकान को लेकर चल रहा था विवाद

पचेरीकलां : पचेरीकलां कस्बे के बीच बाजार में शनिवार को शहीद के बेटे के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों ने पचेरीकलां थाने में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि नांगतिहाड़ी निवासी सुमन और इंद्रसर निवासी आशीष ने क्रॉस मामले दर्ज करवाए हैं। दोनों के बीच दुकान को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। शनिवार को इसी विवाद के चलते बाजार में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बीच बाजार में शहीद राजकुमार के बेटे आशीष के साथ मारपीट की। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

दूसरी ओर दामाद आशीष ने भी अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उससे सोने की चेन और तीन लाख रुपए छीन लिए गए। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी अपने साथ मारपीट होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पचेरीकलां थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण ने बताया – दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Related Articles