[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम झारिया में ‌ मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन ‌ मिलेगी बेहतरीन सेवाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम झारिया में ‌ मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन ‌ मिलेगी बेहतरीन सेवाएं

ग्राम झारिया में ‌ मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन ‌ मिलेगी बेहतरीन सेवाएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्ती ग्राम,‌ झारिया में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नए कदम की शुरुआत हुई । एक अत्याधुनिक मेडिकल सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर इलियासं‌ खान झारिया ने कहा इस‌ मेडिकल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को कम खर्च में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देना है। यहाँ पर चौबीसों घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी। यह ‌ मेडिकल स्टोर समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गांव में नया मेडिकल स्टोर खुलने से ग्रामीणों को अब बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय की बचतः स्थानीय स्तर पर दवाएं मिलने से शहर आने-जाने का समय बचेगा।

सस्ती दवाएं: स्टोर पर जेनेरिक और आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उचित दरों पर उपलब्ध होंगी। परामर्श सुविधाः प्राथमिक उपचार और दवाओं की सही खुराक के लिए योग्य फार्मासिस्ट की सलाह मिलेगी। यह उद्घाटन ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है। झारिया गांव में मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर वशीमं खा सहजुसर ‌ ने बताया कि ‌ उद्घाटन गांव के‌ पूर्व सैनिक इनायत खान फौजी,‌ हाशिम खान फौजी, एवं इलियास खान झारिया, ‌ डॉ पुष्पा खारडीया ने ‌ फीता काटकर किया ‌ इस अवसर पर उनके परिवार और गांव के बसीरखां ,‌ लतीफ कारी, खान मोहम्मद व्यापारी, फारूक मौलाना,वाहिद तवर, भंवरु खान ,लियाकत खान,‌ आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles