[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेरापंथ धर्मसंघ के नव युवाचार्य महावीर का वघोपन एवं सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

तेरापंथ धर्मसंघ के नव युवाचार्य महावीर का वघोपन एवं सम्मान समारोह आयोजित

तेरापंथ धर्मसंघ के नव युवाचार्य महावीर का वघोपन एवं सम्मान समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : थान सुथान भवन में तेरापंथ धर्मसंघ के नव नियुक्त युवाचार्य महावीर जी के वघोपन एवं सम्मान समारोह का आयोजन साध्वी मंजुयशा के सान्निध्य में श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र एवं पार्श्वनाथ स्तुति से हुआ। साध्वी श्री मंजुयशा जी ने अपने उद्बोधन में तेरापंथ धर्मसंघ की अनुशासित परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आचार्य महाश्रमण के नेतृत्व में युवाचार्य महावीर जी का मनोनयन धर्मसंघ को नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में विभिन्न साध्वीवृंद, तेरापंथ सभा, युवक परिषद एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों ने गीत, कविता, भाषण और मुक्तकों के माध्यम से युवाचार्य महावीर जी का अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने उनके उज्ज्वल नेतृत्व की कामना करते हुए धर्मसंघ की प्रगति और आचार्य-युवाचार्य की जोड़ी के दीर्घकाल तक बने रहने की मंगलकामना की। कार्यक्रम का संयोजन साध्वी श्री चिन्मयप्रज्ञा जी ने किया तथा समापन मंगलपाठ के साथ हुआ।

Related Articles