नगर निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
नगर निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त बैठक मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि चूरू विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड़ ने कहा कि चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर चुनावी तैयारियों को गति देनी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक बूथ पर संगठन को सशक्त बनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय और पंचायत चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, पेयजल, सड़क तथा स्थानीय विकास जैसे जनहित के मुद्दों पर लड़े जाएंगे और प्रत्येक वार्ड व पंचायत में मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर ने कहा कि कांग्रेस आगामी निकाय और पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही राज्य सरकार पर स्थानीय निकाय चुनाव कराने में देरी का आरोप भी लगाया। पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर संगठन के हित को रखा जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण, रमजान खान, अबरार खान, अली मोहम्मद भाटी, हमीद रिसालदार, विनोद खटीक, इस्लाम खान, सूर्यप्रकाश वर्मा, रामेश्वर नायक, सोयल डी.के., अजीज खान, सुरेश शर्मा, विमल शर्मा, विनोद सैनी, चंद्रप्रकाश सैनी, रामचंद्र सुंडा, शिशपाल गुर्जर, अशोक पंवार, तोफिक खान, बजरंग बजाड़, बाबू मंत्री, आनंद सैनी और गौरव शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवक्ता जमील चौहान ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290929


