[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायत्री परिवार ने भामाशाह गोपीकृष्ण बुबना का किया भव्य सम्मान, शिक्षा व जनसेवा में योगदान को सराहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गायत्री परिवार ने भामाशाह गोपीकृष्ण बुबना का किया भव्य सम्मान, शिक्षा व जनसेवा में योगदान को सराहा

गायत्री परिवार ने भामाशाह गोपीकृष्ण बुबना का किया भव्य सम्मान, शिक्षा व जनसेवा में योगदान को सराहा

नवलगढ़ : अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सिद्धपीठ गायत्री शक्तिपीठ, नवलगढ़ में मुंबई प्रवासी भामाशाह गोपीकृष्ण बुबना का समाज सेवा, शिक्षा एवं जनकल्याण में उल्लेखनीय योगदान के लिए भव्य सम्मान किया गया। समारोह में उन्हें शॉल, माला, प्रतीक चिन्ह एवं गायत्री साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रसिद्ध व्यंग्यकार डॉ. वागीश सारस्वत और कथक नृत्यांगना दुर्गेशनी सारस्वत का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में प्रज्ञा लाइब्रेरी के माध्यम से जरूरतमंद एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे सहयोग की सराहना की गई। इस अवसर पर गोपीकृष्ण बुबना ने गायत्री मंत्र की वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरण के कार्यों में निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह में गायत्री परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles