घर से 50 हजार नकद और लाखों के जेवर चोरी:सुबह सोकर उठी महिला तो बिखरा मिला सामान
घर से 50 हजार नकद और लाखों के जेवर चोरी:सुबह सोकर उठी महिला तो बिखरा मिला सामान
रींगस : आभावास पुलिस थाना क्षेत्र के आभावास गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आभावास निवासी अंजना देवी पत्नी महेंद्र कुमार खटीक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह रात करीब एक बजे अपने बच्चों के साथ सो गई थीं। शनिवार सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि घर के दूसरे कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।
अलमारी और बक्सा खंगालकर ले गए जेवर
पीड़िता के अनुसार, कमरे में रखी अलमारी और बक्सा खुला पड़ा था तथा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से 50 हजार रुपए नकद के अलावा एक तागड़ी, छह जोड़ी चांदी की पायल, 15 चांदी के सिक्के, छह जोड़ी चांदी की अंगूठियां, एक सोने की चेन, दो चांदी की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने की नथ, पांच सोने की लूंग और दो चांदी के कड़े चोरी कर ले गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई प्रभुदयाल को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2290894


