कांग्रेस ने सुजानगढ़ में की संगठनात्मक तैयारियां तेज:बैठक कर निकाय चुनाव पर की चर्चा, विधायक ने वोटर लिस्ट दुरुस्त करवाने पर दिया जोर
कांग्रेस ने सुजानगढ़ में की संगठनात्मक तैयारियां तेज:बैठक कर निकाय चुनाव पर की चर्चा, विधायक ने वोटर लिस्ट दुरुस्त करवाने पर दिया जोर
सुजानगढ़ : आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने सुजानगढ़ में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने जय निवास पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में प्रभारी दिनेश कस्वां, विक्रम स्वामी सहित शहर और देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वोटर लिस्ट दुरुस्त करने पर दिया जोर
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि सबसे पहले मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा संगठन की आगामी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा
मनोज मेघवाल ने कहा कि सरकार की ओर से चुनाव कराने में हुई देरी के कारण कार्यकर्ताओं और आमजन में निराशा का माहौल बना था। उन्होंने कहा कि न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद अब चुनाव का संभावित समय सामने आने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सुजानगढ़ सहित पूरे चूरू जिले में कांग्रेस निकाय और पंचायत चुनावों में दमदार प्रदर्शन करेगी।

जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा विभिन्न अग्रिम संगठनों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव रखे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।
शहर और देहात कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद
शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में नगर अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा, अमित मारोठिया, ओबीसी प्रदेश सचिव बजरंग सेन, मुकुल मिश्रा, सिराज खान, यूनुस खान, लक्ष्मीनारायण प्रजापत, रेखाराम मेहरड़ा, अविनाश लीलड़ और प्रमिला राठी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं देहात कमेटी की बैठक में विद्याधर बेनीवाल, गणेश ढाका, रामेश्वर दुसाद, नरपत गोदारा, महेश पारीक, मनसुख गोदारा, विजयपाल चाहर, नरेंद्र बेनीवाल, रूपाराम कस्वां, आनन्द सिंह, हरदेवाराम, विकास सारण, मनीराम सारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2290894


