बीडीके अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, स्वास्थ्यकर्मियों ने दिलाई जागरूकता की शपथ
बीडीके अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, स्वास्थ्यकर्मियों ने दिलाई जागरूकता की शपथ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजकीय बीडीके अस्पताल में 1 से 7 अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रत्येक नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएलएमसी यूनिट प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने की, जबकि संचालन डॉ. नेमीचंद कुमावत ने किया।
पीएमओ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद निकलने वाला गाढ़ा कोलोस्ट्रम (पहला दूध) नवजात की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि यह धारणा गलत है कि प्रसव के शुरुआती दिनों में मां का दूध नहीं आता। उन्होंने नवजात को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराने पर जोर दिया।
प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका शेखसरिया ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान होने वाली जांच (एएनसी) में ही महिलाओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने मातृ दुग्धदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिससे गंभीर रूप से बीमार नवजातों का जीवन बचाया जा सकता है।
डॉ. नेमीचंद कुमावत ने सीएलएमसी यूनिट की उपयोगिता बताते हुए अधिक से अधिक माताओं को स्तनपान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। वहीं एसएनसीयू प्रभारी डॉ. विजय झाझड़िया ने कहा कि प्रत्येक नवजात को जीवन के पहले छह माह तक केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए और अन्य खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सप्ताहभर आशा सहयोगिनी, एएनएम, चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से प्रतिदिन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. विजय झाझड़िया, डॉ. प्रियंका शेखसरिया, डॉ. नेमीचंद कुमावत, डॉ. विजेंद्र ज्याणी, डॉ. नावेद अख्तर, डॉ. आकांक्षा गौड़, नर्सिंग अधीक्षक मुकेश मीणा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290800


