[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस विधायक बोलीं- जिसे टिकट मिले, उसके साथ खड़े हों:पंचायत और नगर निकाय चुनाव घोषित मानकर करें तैयारी; झुंझुनूं में ली बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस विधायक बोलीं- जिसे टिकट मिले, उसके साथ खड़े हों:पंचायत और नगर निकाय चुनाव घोषित मानकर करें तैयारी; झुंझुनूं में ली बैठक

कांग्रेस विधायक बोलीं- जिसे टिकट मिले, उसके साथ खड़े हों:पंचायत और नगर निकाय चुनाव घोषित मानकर करें तैयारी; झुंझुनूं में ली बैठक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैफ राठौड़

झुंझुनूं : पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की संभावित घोषणा से पहले कांग्रेस ने झुंझुनूं में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी के नेतृत्व में घोषित इस जंबो कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर 55 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कार्यकारिणी में चार महिलाओं को भी स्थान दिया गया है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ आयोजित संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, टिकट वितरण, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि सभी कार्यकर्ता चुनाव घोषित मानकर अभी से तैयारियों में जुट जाएं और टिकट किसी एक को मिलने के बाद सभी एकजुट होकर उसकी जीत सुनिश्चित करें।

मंच पर उपस्थित आयोजक जिला अध्यक्ष और अतिथि।

“जिसे टिकट मिले, सभी उसके साथ खड़े हों” – रीटा चौधरी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि सरकार चुनाव कराने की बात कर रही है और 15 अगस्त तक स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। ऐसे में कांग्रेस को अभी से चुनावी मोड में आकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य जिला परिषद, पंचायत समितियों, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में कांग्रेस समर्थित बोर्ड बनाना है। यदि स्थानीय निकायों में कांग्रेस मजबूत होगी तो इसका सकारात्मक प्रभाव आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी दिखाई देगा।

टिकट वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक कार्यकर्ताओं के आवेदन और सुझाव लिए जाएंगे। पूर्व विधायक, पूर्व सांसद तथा वरिष्ठ नेताओं की राय भी महत्वपूर्ण होगी, लेकिन अंततः टिकट एक ही व्यक्ति को मिलेगा और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के साथ पूरी निष्ठा से काम करना होगा।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

रीटा चौधरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। महिलाओं पर अत्याचार, चोरी, लूट, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे मुद्दों से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

वरिष्ठ नेताओं ने दिए संगठन को मजबूत करने के सुझाव

पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि झुंझुनूं राजनीतिक रूप से जागरूक जिला रहा है। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों से जीतने की क्षमता रखने वाले संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने और मजबूत प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

महिला कांग्रेस नेता अनिता ने कहा कि कांग्रेस संगठन मजबूत है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के दम पर पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

गिड़ानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने कहा कि पार्टी जो निर्णय करेगी, सभी कार्यकर्ता उसी के अनुरूप कार्य करेंगे। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार झाझड़िया ने संगठन में समन्वय, संवाद और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का भरोसा दिलाया।

पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लोकेश जांगिड़ ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को इस बार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ताकत से काम करेंगे। ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष सैनी ने कहा कि टिकट न मिलने पर भी पार्टी हित सर्वोपरि होना चाहिए।

पूर्व चेयरमैन सज्जनलाल मिश्रा ने कहा कि पंचायत एवं नगर निकायों को लोकतंत्र की पहली सीढ़ी बताते हुए संभावित उम्मीदवारों से अभी से जनसंपर्क और संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला प्रभारी रियाजत अली, पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार झाझड़िया, अमर सिंह, संतोष सैनी, हारून अली, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला, सुमेर सिंह महला, सज्जनलाल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

55 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी

नई कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, एक संगठन महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 22 सचिव, दो प्रवक्ता और दो सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

महिलाओं को मिला सीमित प्रतिनिधित्व

कार्यकारिणी में चार महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें विनीता रणवा (उपाध्यक्ष), सावित्री देवी (महासचिव), सोनू देवी (सचिव) और वर्षा खटीक (सचिव) शामिल हैं।

मुख्य पदाधिकारी

  • अध्यक्ष: रीटा चौधरी
  • संगठन महासचिव: सलीम खान सिगड़ी
  • कोषाध्यक्ष: सुरेश महला

इसके अलावा विभिन्न पदों पर उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठन को पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव से पहले मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को अभी से चुनावी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को अभी से चुनावी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता।
बैठक में जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता।

Related Articles