‘बनो चैंपियन’ ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आगाज
एयू फाउंडेशन की पहल, ग्रामीण खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दिखाई प्रतिभा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मुकेश सिंह
गुढ़ागौड़जी : एयू फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘बनो चैंपियन’ ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि सूबेदार नंददेव रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रॉस कंट्री और लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र रेप्सवाल ने किया, जबकि प्रतियोगिता के आयोजन में कोच सुनील मरोड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर सुरेश कुमार, विनीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार, हंसराज कुमावत, बुलकेश, विक्रम, आशीष, मनीष सैनी, सोहेल, प्रमोद सहित अनेक खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में खेल भावना और उत्साह देखने को मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2379585


