सरदारशहर में जगह-जगह टूटी सड़क और गड्ढे:वाहन सवार हो रहे परेशान, आयुक्त बोले-मानसून के बाद होगा निर्माण
सरदारशहर में जगह-जगह टूटी सड़क और गड्ढे:वाहन सवार हो रहे परेशान, आयुक्त बोले-मानसून के बाद होगा निर्माण
सरदारशहर : सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड के पीछे स्थित मुख्य सड़क पिछले करीब छह महीने से क्षतिग्रस्त है। बस स्टैंड के अंदर आने-जाने का यह प्रमुख मार्ग होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऑटो और बाइक सवार गिरकर घायल
स्थानीय दुकानदार सत्यनारायण ने बताया-सड़क पर बड़े गड्ढे होने के कारण कई ऑटो और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद से सड़क की मरम्मत कराने की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग कच्चा बस स्टैंड का मुख्य प्रवेश द्वार है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बसें, ऑटो, दोपहिया और अन्य वाहन यहां से गुजरते हैं। सड़क जर्जर होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
अर्जुन क्लब अस्पताल के आगे भी सड़क खराब
वहीं सरदारशहर में अर्जुन क्लब अस्पताल के सामने मुख्य सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क पर गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण मुख्य बाजार से गुजरने वाले वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस संबंध में नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को कई बार मरम्मत की मांग से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है

ऑटो ड्राइवरों ने किया था प्रदर्शन
ऑटो चालकों ने भी नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग के सामने कई बार विरोध प्रदर्शन कर सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। ऑटो चालक सलीम खान ने बताया कि खराब सड़क पर प्रतिदिन ऑटो चलाने से वाहन को लगातार नुकसान हो रहा है। उनके अनुसार, वाहन के पुर्जे अक्सर टूट जाते हैं, जिससे मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।
अधिकारी बोले-मौसम साफ होने पर कराया जाएगा निर्माण
इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त मगराज डूडी ने बताया-बरसाती मौसम के कारण फिलहाल निर्माण कार्य संभव नहीं है। मौसम साफ होते ही इस स्थान पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे लोगों की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290604


