[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में अन्नपूर्णा रसोई पर 5 दिन से ताला:आसपास काम करने वाले श्रमिक परेशान, भुगतान अटकने से आया संकट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में अन्नपूर्णा रसोई पर 5 दिन से ताला:आसपास काम करने वाले श्रमिक परेशान, भुगतान अटकने से आया संकट

खेतड़ी में अन्नपूर्णा रसोई पर 5 दिन से ताला:आसपास काम करने वाले श्रमिक परेशान, भुगतान अटकने से आया संकट

खेतड़ी : खेतड़ी की ग्राम पंचायत नानूवाली बावड़ी स्थित अन्नपूर्णा रसोई पिछले पांच दिनों से बंद है। इससे प्रतिदिन यहां भोजन करने वाले मजदूर, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोग भोजन के संकट का सामना कर रहे हैं।

रसोई बंद होने से श्रमिक परेशान

स्थानीय लोगों के अनुसार, बस स्टैंड पर मजदूरी करने वाले कई श्रमिक इसी रसोई पर निर्भर थे। रसोई बंद होने के कारण अब उन्हें भोजन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

कई महीने से भुगतान लंबित

सामाजिक कार्यकर्ता संजय सैनी ने बताया कि रसोई का पिछले कई महीने का भुगतान लंबित है। समय पर भुगतान न मिलने के कारण संचालक और कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, जिससे उन्हें संचालन बंद करना पड़ा।

सैनी ने आरोप लगाया कि यह समस्या नई नहीं है। पिछले दो-तीन वर्षों से भी भुगतान में लगातार देरी होती रही है, जिससे संचालकों और कर्मचारियों को बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।

ऑपरेटर ने कहा-4 महीने से नहीं मिला भुगतान

अन्नपूर्णा रसोई की ऑपरेटर अंजू सैनी ने बताया कि उन्हें पिछले चार महीने से भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी और राजीविका के बीपीएम को इस बारे में सूचित किया है, लेकिन केवल जल्द भुगतान का आश्वासन दिया जाता है। भुगतान न होने के कारण वे सामान भी नहीं खरीद पा रही हैं और अपनी आर्थिक स्थिति के कारण रसोई का संचालन अपने स्तर पर जारी नहीं रख सकतीं।

संजय सैनी और ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से लंबित भुगतान शीघ्र जारी कर रसोई का संचालन दोबारा शुरू कराने की मांग की है, ताकि गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को रियायती दर पर भोजन मिल सके।

Related Articles