आर्यावर्त हिन्दू युवा सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार, नितिन सोनी एडवोकेट बने राष्ट्रीय विधिक सलाहकार
आर्यावर्त हिन्दू युवा सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार, नितिन सोनी एडवोकेट बने राष्ट्रीय विधिक सलाहकार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर आर्यावर्त हिन्दू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रजापति ने शुक्रवार को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रतनगढ़ निवासी नितिन सोनी एडवोकेट को राष्ट्रीय विधिक सलाहकार पद पर मनोनीत किया राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रजापति ने नवनियुक्त पदाधिकारी को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संगठन सनातन धर्म की रक्षा, गौ सेवा एवं गौहत्या पर प्रभावी रोक, लव जिहाद जैसे विषयों पर जनजागरण, राष्ट्रहित तथा हिंदुत्व के मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रजापति ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन सोनी एडवोकेट अपने विधिक ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर कानूनी मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार निरंतर जारी है तथा शीघ्र ही राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आर्यावर्त हिन्दू युवा सेना ने आशा व्यक्त की है कि नवगठित टीम सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित एवं सामाजिक समरसता के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2289422


