2 अगस्त को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, समय पर जांच से 90% तक सफल उपचार संभव
नर सेवा नारायण सेवा संस्थान की पहल, विशेषज्ञों ने जागरूकता और नियमित स्क्रीनिंग पर दिया जोर
झुंझुनूं : नर सेवा नारायण सेवा संस्थान एवं जयपुर के एक निजी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त (रविवार) को मोदी रोड स्थित बाबा गंगाराम अतिथि भवन में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य कैंसर की समय रहते पहचान कर लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक करना है।
शिविर से जुड़े वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ ने बताया कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि यदि बीमारी का प्रारंभिक अवस्था में पता चल जाए तो कई प्रकार के कैंसर का 90 प्रतिशत तक सफल उपचार संभव है, लेकिन अधिकांश मरीज देर से इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विशेषज्ञों ने तंबाकू और धूम्रपान से दूरी, शराब से परहेज, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वस्थ वजन बनाए रखने तथा एचपीवी और हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण कराने की सलाह दी। साथ ही मुंह, गला, स्तन, गर्भाशय, फेफड़े और बड़ी आंत के कैंसर की समय-समय पर स्क्रीनिंग कराने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि शरीर में असामान्य गांठ, घाव का लंबे समय तक ठीक न होना, अचानक वजन घटना या बिना कारण रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।
शिविर में डिजिटल मैमोग्राफी, पेप स्मीयर, मुंह एवं गले के कैंसर की जांच, फेफड़ों के कैंसर की जांच सहित अन्य आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289303

