स्काउट-गाइड राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का समापन
सेवा, अनुशासन और देशसेवा की भावना विकसित करता है स्काउट आंदोलन : चतुर्भुज कुमावत
सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान तथा स्थानीय संघ धोद के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि चतुर्भुज कुमावत एवं सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि चतुर्भुज कुमावत ने कहा कि स्काउट सेवा, अनुशासन और देशसेवा का प्रतीक है। यह आंदोलन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा की भावना विकसित करता है। सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने प्रशिक्षणार्थियों को आगामी जांच शिविर के लिए शुभकामनाएं देते हुए सीखी गई विधाओं का उपयोग समाज सेवा और राष्ट्रहित में करने का आह्वान किया।
शिविर संचालक महावीर प्रसाद बीसू ने बताया कि शिविर में स्थानीय संघ धोद एवं शिवसिंहपुरा के स्काउट-गाइड ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट आंदोलन का इतिहास, नियम-प्रतिज्ञा, प्रार्थना, पायनियरिंग, मैपिंग, आपदा प्रबंधन, दक्षता बैज, यूनिफॉर्म, सामुदायिक सेवा, एंबुलेंस मैन बैज, सीपीआर सहित विभिन्न जीवनोपयोगी विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य स्काउट-गाइड को राज्य पुरस्कार जांच शिविर के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण दल में मुकेश भूकर, अलिताब धोबी, बलवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, विक्रम फेनिन, महेंद्र सिंह महला, संत कुमार, सागरमल यादव, रामपाल सिंह, रोशन ढेबानिया, कमला, पुष्पा पीपलवा, प्रेम पावड़िया, निर्मला माथुर, संतोष शर्मा, आयुषी माथुर और सजना वर्मा सहित अन्य प्रशिक्षकों ने सहयोग दिया। शिविर संचालक ने आयोजन में सहयोग के लिए कुमावत हाथी टीबा बगीची कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2289272

