बकाया राजस्व वसूली अभियान: 100 विद्युत कनेक्शन काटे, 1.14 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली
बकाया राजस्व वसूली अभियान: 100 विद्युत कनेक्शन काटे, 1.14 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली
झुंझुनूं : विद्युत निगम द्वारा शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिले में विशेष बकाया राजस्व वसूली अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 30 जुलाई को जिले के सभी उपखंड कार्यालयों द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बकाया बिल वाले 100 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए। इन कनेक्शनों पर कुल 11.95 लाख रुपये की बकाया राशि थी।
अभियान के दौरान निगम की टीमों ने जिलेभर में व्यापक वसूली अभियान चलाते हुए 3,146 विद्युत उपभोक्ताओं से कुल 1 करोड़ 14 लाख 76 हजार रुपये की बकाया राशि भी वसूल की।
अधीक्षण अभियंता (झुंझुनूं वृत्त) विरेन्द्र कुमार खीचड़ ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा बकाया विद्युत बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विद्युत मीटर एवं सर्विस लाइन भी हटाई जाएगी।
उन्होंने जिले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया विद्युत बिलों का समय पर भुगतान करें, ताकि विद्युत विच्छेदन एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई से बचते हुए निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का लाभ प्राप्त कर सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289322

