बीदासर में होगा भव्य “श्री श्याम श्रावण झूला महोत्सव”
2 अगस्त को परशुराम भवन में धार्मिक उल्लास, भजन संध्या व झूला दर्शन का आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : श्रावण मास के पावन अवसर पर बीदासर शहर में “श्री श्याम श्रावण झूला महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम रविवार, 2 अगस्त 2026 को परशुराम भवन, वार्ड नं. 05 में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निवेदक दिवाकर कांत ओझा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4:15 बजे से होगा। इस दौरान बाबा श्याम का आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा, साथ ही अखंड ज्योत एवं पुष्प वर्षा जैसे धार्मिक आयोजन भी होंगे।
महोत्सव में भक्ति रस की सरिता बहाने के लिए भजन प्रवाहक मानव कृष्ण ओझा, भजन प्रवाहिका शक्ति ओझा तथा हंसराज म्यूजिकल ग्रुप (बीकानेर) द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर देगी।आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम “श्याम करने वाले श्याम” के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसके निवेदक दिवाकर कांत ओझा हैं। आयोजन को लेकर शहर में व्यापक उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं और सजावट आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2289300

