[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘लापता विधायक’ पोस्टर विवाद पर भाजपा का पलटवार:कांग्रेस को बताया ‘बाप-बेटे की पार्टी’, ​कहा- यह ओछी राजनीति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘लापता विधायक’ पोस्टर विवाद पर भाजपा का पलटवार:कांग्रेस को बताया ‘बाप-बेटे की पार्टी’, ​कहा- यह ओछी राजनीति

'लापता विधायक' पोस्टर विवाद पर भाजपा का पलटवार:कांग्रेस को बताया 'बाप-बेटे की पार्टी', ​कहा- यह ओछी राजनीति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के डीबी अस्पताल में विधायक हरलाल सहारण के ‘लापता’ होने के पोस्टर लगाए जाने के मामले में भाजपा ने शुक्रवार को बैठक कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने पोस्टरबाजी को अलोकतांत्रिक और असंसदीय बताते हुए इसकी निंदा की तथा विधायक हरलाल सहारण को जनसेवा के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि बताया।

पोस्टरबाजी पर भाजपा का विरोध

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के सैनिक बस्ती स्थित आवास पर आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि विधायक हरलाल सहारण 24 घंटे जनसेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने पोस्टरबाजी को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

कांग्रेस पर राजनीतिक हमला

बसंत शर्मा ने कहा कि चूरू में कांग्रेस ‘बाप-बेटे की पार्टी’ बनकर रह गई है और उसके नेता चुनाव के समय ही जिले में सक्रिय दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि किसान परिवार से आने वाले विधायक हरलाल सहारण की लोकप्रियता से कांग्रेस असहज है। साथ ही कांग्रेस नेताओं को खुले मंच पर चर्चा की चुनौती भी दी।

विधायक के कामकाज का किया उल्लेख

पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा ने कहा कि विधायक हरलाल सहारण सरल स्वभाव के जनप्रतिनिधि हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों और आमजन की समस्याओं को समझकर उन्हें उचित मंचों पर उठाते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से पूछा कि चुनाव के बाद वे जनता के बीच क्यों दिखाई नहीं देते।

सरकार के कामकाज का भी किया जिक्र

नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल ने कांग्रेस से अपने कार्यकाल का हिसाब देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने ढाई वर्ष में कांग्रेस के पांच वर्ष के कार्यकाल की तुलना में अधिक विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने पोस्टरबाजी को ओछी राजनीति बताया।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में भाजपा नेता नरेंद्र काछवाल, सतार खान, सुरेश सारस्वत, नरेंद्र सैनी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles