[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में करंट लगने से युवक की मौत:मकान के काम में मजदूरी पर आया था, भाई ने दी रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में करंट लगने से युवक की मौत:मकान के काम में मजदूरी पर आया था, भाई ने दी रिपोर्ट

सादुलपुर में करंट लगने से युवक की मौत:मकान के काम में मजदूरी पर आया था, भाई ने दी रिपोर्ट

सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नरडियान में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- नरडिय़ान मोहल्ला, राजगढ़ के वार्ड 22 निवासी असलम खान (24) पुत्र शरीफ खान 30 जुलाई को मजदूरी करने के लिए वार्ड 25 निवासी अकरम के घर पहुंचा था।

काम के दौरान बिजली पोल से लगा करंट

काम करते समय घर के आगे लगे एक विद्युत पोल में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में असलम खान आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद फरमान और इमरान खान उसे तुरंत राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने असलम खान को मृत घोषित कर दिया।

भाई की रिपोर्ट पर दर्ज किया मामला

शुक्रवार सुबह 8 बजे मृतक के बड़े भाई शाहरूख खान पुत्र शरीफ खान की रिपोर्ट पर राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राजगढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सौंपी गई है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles