सीकर में पड़ोसी ने गर्भवती का गला काटकर मार डाला:गर्भ में पल रहे 6 महीने के बच्चे की पहले हो चुकी मौत
सीकर में पड़ोसी ने गर्भवती का गला काटकर मार डाला:गर्भ में पल रहे 6 महीने के बच्चे की पहले हो चुकी मौत
सीकर : सीकर में भाई के डांटने पर गुस्साए पड़ोसी ने घर में सो रही एक गर्भवती महिला का चाकू से गला काट दिया था। आरोपी ने महिला के हाथ-पांव पर भी चाकू से कई वार किए थे। खून बहने के कारण महिला के गर्भ में पल रही 6 महीने की बच्ची की भी पेट में ही मौत हो गई थी।
महिला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार को तीसरे दिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी का कुछ दिन पहले महिला के साथ झगड़ा हुआ था। महिला का पति और आरोपी का भाई साथ में काम करते हैं। महिला के पति ने आरोपी के भाई से झगड़े की शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी को भाई ने डांट दिया, जिससे वह नाराज हो गया। मामला धोद थाना इलाके के सरवड़ी गांव का है।
1. चाकू से गला काटा, हाथ-पांव पर किए वार
सीकर एसपी प्रवीण नायक ने बताया- धोद थाना इलाके में 28 जुलाई को 6 महीने की गर्भवती प्रियंका (25) अपने 3 साल के बेटे के साथ घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सुरेश सैनी वहां आया और उसने चाकू से प्रियंका का गला काट दिया।
आरोपी ने महिला के हाथ और पैरों पर भी चाकू से वार किए। वारदात के करीब 10 मिनट बाद जब प्रियंका के पिता प्रहलाद वहां पहुंचे, तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ देखा और तुरंत एसके अस्पताल में भर्ती कराया।

2. गर्भ में पल रही 6 महीने की बच्चे की मौत, जयपुर रेफर
एसपी ने बताया- 24 घंटे तक प्रियंका का सीकर में इलाज चला, लेकिन शरीर से अत्यधिक खून बह जाने और पेट में पल रही 6 महीने की मासूम बच्चे की मौत होने के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई। कोई सुधार न होने पर बुधवार को उसे जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर कर दिया गया।
3. SMS अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
एसपी ने बताया- जयपुर में भी प्रियंका की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उसे जो ब्लड चढ़ाया जा रहा था, वह चोटों के कारण बाहर निकल रहा था और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल नहीं हो पा रहा था। पेट में बच्चे की मौत से फैले संक्रमण और खून बहने की वजह से शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे इलाज के दौरान प्रियंका ने दम तोड़ दिया।
4. भाई की डांट का बदला लेने के लिए रची थी हमले की साजिश
एसपी ने बताया- आरोपी सुरेश सैनी ने प्रियंका से झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत प्रियंका ने अपने पति से की। प्रियंका के पति ने महाराष्ट्र में साथ काम करने वाले सुरेश के भाई से इसकी शिकायत की। भाई ने जब सुरेश को डांटा, तो उसने प्रियंका पर हमले की प्लानिंग बनाई। उसने गांव के ही एक हलवाई से चाकू लिया और 28 जुलाई को मौका पाकर प्रियंका पर हमला कर दिया।

5. आरोपी गिरफ्तार, केस में जुड़ेगी मर्डर की धारा
वारदात के बाद आरोपी अपने घर जाकर कपड़े बदलकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे सीकर से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रियंका अपने मामले में पिछले 3 महीने से पीहर (मायके) में रह रही थी। प्रियंका की मौत के बाद अब पुलिस इस केस में हत्या (मर्डर) की धारा जोड़ेगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस थाने के घेराव की चेतावनी दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289168

