[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाम्बू की ढाणी स्कूल में शिक्षक के स्थानांतरण का विरोध, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भाम्बू की ढाणी स्कूल में शिक्षक के स्थानांतरण का विरोध, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने किया

दो दिन में आदेश निरस्त नहीं होने पर स्कूल में तालाबंदी और आंदोलन की चेतावनी

नवलगढ़ : नवलगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत खिरोड़ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भाम्बू की ढाणी में कार्यरत एल-1 शिक्षक राजेंद्र कुमार कुलदीप के डेपुटेशन पर स्थानांतरण का ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने विरोध किया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में एकत्रित हुए और स्थानांतरण आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक राजेंद्र कुमार कुलदीप का हाल ही में डेपुटेशन के तहत डाबली बलौदा स्थानांतरण किया गया है। उनका कहना है कि विद्यालय में एल-1 शिक्षक का केवल एक ही पद है। ऐसे में उनके स्थानांतरण से छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

1999 से विद्यालय में दे रहे हैं सेवाएं

ग्रामीणों और पूर्व छात्रों के अनुसार राजेंद्र कुमार कुलदीप वर्ष 1999 से विद्यालय में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने वर्षों तक विद्यार्थियों की मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के रूप में प्रशासनिक दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया, लेकिन इससे कभी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी।

पूर्व छात्र प्रवीण सीगड़ ने कहा कि “राजेंद्र कुमार जी पिछले कई वर्षों से विद्यालय के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बीएलओ की जिम्मेदारी के साथ-साथ शिक्षण कार्य भी पूरी निष्ठा से किया है। वे ग्रामीणों और विद्यार्थियों के दिलों में बसे हुए हैं। यदि उन्हें वापस विद्यालय में पदस्थापित नहीं किया गया तो विद्यालय का सुचारु संचालन प्रभावित होगा।”

विद्यार्थियों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

स्थानांतरण के विरोध में विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए शिक्षक को वापस विद्यालय में नियुक्त करने की मांग की। अभिभावकों ने भी कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की शिक्षा के लिए अनुभवी शिक्षक की आवश्यकता होती है और उनके जाने से बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा।

दो दिन का अल्टीमेटम

ग्रामीणों ने सीबीईओ एवं स्थानीय विधायक से मांग की है कि राजेंद्र कुमार कुलदीप का डेपुटेशन तत्काल निरस्त कर उन्हें पुनः भाम्बू की ढाणी विद्यालय में लगाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर स्थानांतरण आदेश वापस नहीं लिया गया तो विद्यालय पर तालाबंदी की जाएगी, कोई भी विद्यार्थी स्कूल नहीं आएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को उग्र करते हुए सड़क जाम भी किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

विरोध प्रदर्शन में जोधाराम भामू (अध्यक्ष), प्रवीण सीगड़ (पूर्व छात्र), बीरबल राम यादव, विकास भामू, मनोज भामू, शिवकुमार भामू, विजेंद्र, मगन भामू, छगनलाल भामू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles