बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मादलिया चोरी:बैंक से लौटते समय ऑटो में वारदात, साथ में तीन बैठी महिलाओं पर शक
बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मादलिया चोरी:बैंक से लौटते समय ऑटो में वारदात, साथ में तीन बैठी महिलाओं पर शक
नवलगढ़ : नवलगढ़ में ऑटो में जा रही बुजुर्ग महिला की सोने की मादलिया चोरी हो गई। महिला ने अंदेशा जताया कि ऑटो में बैठी दूसरी महिलाओं ने उसके साथ ये वारदात की है। महिला ने मामले में पुलिस को रिपोर्ट दी है।
बैंक से पैसे निकलवाकर घर आ रही थी
वार्ड 16 निवासी आचू देवी ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ घूमचक्कर रोड स्थित एक बैंक से रुपए निकालने गई थीं। बैंक का काम निपटाने के बाद, दोनों घर लौटने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं।
कुछ देर बाद, उसी ऑटो में तीन अन्य महिलाएं और उनके साथ एक बच्ची भी सवार हो गईं। महिला का आरोप है कि सफर के दौरान एक महिला ने उनके मुंह के सामने कपड़ा लगा दिया। इस पर उनकी बहन ने महिला को टोका और पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही है।
रामदेवरा बस स्टैंड के पास जब आचू देवी ऑटो से नीचे उतरीं, तो उन्होंने देखा कि उनके गले में पहना हुआ सोने का मादलिया गायब था। गले में केवल काली डोरी बची हुई थी।
आरोपी महिलाओं की पहचान कर पकड़ने की मांग
पीड़िता को आशंका है कि ऑटो में बैठी महिलाओं ने ही चालाकी से उनका मादलिया तोड़ लिया। वृद्धा ने पुलिस से इस मामले की गहन जांच कर संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289094


