चिड़ावा में टेम्पो-फॉर्च्यूनर की भिड़ंत, टेम्पो ड्राइवर की मौत:बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था, पुलिस ने जब्त की कार
चिड़ावा में टेम्पो-फॉर्च्यूनर की भिड़ंत, टेम्पो ड्राइवर की मौत:बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था, पुलिस ने जब्त की कार
चिड़ावा : चिड़ावा रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो चालक की मौत हो गई। एक्सीडेंट शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे चिड़ावा रोड पर लाखू पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर चिड़ावा की ओर से आ रही थी। इस दौरान उसकी सामने से आ रहे टेम्पो से आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो कई बार पलट गया, जिससे चालक गोपाल(45) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गोपाल को चिड़ावा उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
बेटी को स्कूल छोड़ने गया था
मृतक गोपाल शारीरिक रूप से दिव्यांग थे और टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के समय वे अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर लाखू से अडुका लौट रहे थे।
परिवार में इकलौता कमाने वाला
गोपाल नायक अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा अनुज मजदूरी करता है, जबकि बेटियां ज्योति 12वीं, एकता 8वीं और खुशी 7वीं कक्षा में पढ़ रही हैं।
पुलिस ने कार जब्त की
घटना के संबंध में मृतक के भतीजे अजीत सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त कर ली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289097

