डाबड़ परिवार की अनूठी पहल, शमशान भूमि का होगा कायाकल्प
स्व. इंद्राज सिंह यादव की स्मृति में 8 बीघा परिसर होगा विकसित, 500 पौधे लगाए जाएंगे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम पंचायत ठाठवाड़ी में पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा की दिशा में डाबड़ परिवार ने सराहनीय पहल करते हुए करीब 8 बीघा क्षेत्र में फैली शमशान भूमि के विकास का कार्य शुरू कराया है। यह कार्य देशराज यादव एवं आयुष यादव (आईपीएस) के सौजन्य से उनके पिता स्व. इंद्राज सिंह यादव की स्मृति में कराया जा रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में पौधरोपण के साथ अभियान का शुभारंभ हुआ।
योजना के तहत शमशान भूमि में भव्य मुख्य द्वार का निर्माण, पूरे परिसर की डबल जालीबंदी तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। परिसर को हराभरा बनाने के लिए लगभग 500 छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधों की देखभाल के लिए तीन वर्ष तक एक गार्ड की नियुक्ति तथा नियमित सिंचाई के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था भी की गई है।

पौधरोपण कार्यक्रम में देशराज यादव, आयुष यादव (आईपीएस), रामकिशन यादव, जसवंत सिंह, विजय सिंह, सुमेर सिंह, राजेंद्र यादव, बिजेंद्र, नरेंद्र, स्वदेश, संदीप कुमार, प्रदीप, नवीन, नितिन, प्रवीण, फतेह सिंह, विनीत, चेयरमैन विजय सिंह, राजू मास्टर, डॉ. संतोष यादव (सरपंच प्रतिनिधि) सहित डाबड़ परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2373981


