सीकर में महिला नर्स का आईफोन छीना, ड्यूटी करके घर जा रही थी, बाइक सवार दो बदमाश लेकर फरार
सीकर में महिला नर्स का आईफोन छीना, ड्यूटी करके घर जा रही थी, बाइक सवार दो बदमाश लेकर फरार
सीकर : सीकर शहर में महिला नर्स का मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। ड्यूटी से लौटते वक्त जब महिला नर्स मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए 2 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला नर्स ने आरोपियों का पीछा भी किया। लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फिलहाल अब पुलिस आरोपियों का पता लग रही है।
बाइक से आए थे बदमाश
घटना सीकर में बस डिपो के पास की है। पलसाना CHC ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत आशा कुमारी अपनी ड्यूटी कर रात को घर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान वह अपने आईफोन से किसी से बात कर रही थी। पीछे से एक बाइक पर दो लुटेरे आए। जिन्होंने महिला का मोबाइल छीन लिया।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
अचानक हुई इस घटना से महिला को कुछ समझ नहीं आया। हालांकि उसने तुरंत आरोपियों का पीछा करना शुरू किया, लेकिन आरोपी बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों का पता लग रही है। मामले में उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार का कहना है कि फिलहाल फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2288134


