[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद स्कूल में किया वृक्षारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद स्कूल में किया वृक्षारोपण

हरियालो राजस्थान के तहत दो दिन में 600 पौधे रोपे गए

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “हरियालो राजस्थान” वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत जाजोद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर और विद्यार्थियों के घरों पर लगभग 600 पौधे लगाए गए। विद्यालय के यूथ एंड इको क्लब तथा स्काउट प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार यह वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण प्रभारी फूलचंद कुड़ी के निर्देशन में इस सत्र में प्रत्येक विद्यार्थी को 10 पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करने का लक्ष्य दिया गया है। इस वृक्षारोपण अभियान में जाजोद थानाधिकारी गिरधारीलाल ने भी एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने सभी स्टाफ सदस्यों और स्काउट्स को एक-एक पौधे की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और विद्यालय में लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महेंद्र खोखर, मुरारीलाल, जितेंद्र कुमार, बाबूलाल मीणा, महेंद्र कुमार मलिंडा, गजानंद मूंड, जयराम चौधरी, मोहन सिंह देवन्दा, झाबरमल, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश स्वामी, रामनिवास दूधवाल, कमला सिंगड, चंपा कुमारी, अनीता, गुड्डी मीणा, मधु मीणा, हंसा जांगिड़ और स्काउट्स सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles