[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावन की फुहारों के बीच कल सजेगा ‘लहरिया-2026’, शाम 4.30 बजे जमुना रिसोर्ट में होगा भव्य आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सावन की फुहारों के बीच कल सजेगा ‘लहरिया-2026’, शाम 4.30 बजे जमुना रिसोर्ट में होगा भव्य आयोजन

स्त्री शक्ति समूह का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, आलम ज्वैलर्स है मुख्य स्पॉन्सर, अभिनंदन गारमेंट्स सहित अन्य सहयोगी

झुंझुनूं : सावन की हरियाली, राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, रंग-बिरंगे लहरिया परिधान और महिलाओं का उल्लास… इन सभी का अनूठा संगम शनिवार को देखने को मिलेगा। स्त्री शक्ति समूह की ओर से एक अगस्त शनिवार को शाम 4.30 बजे से झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित जमुना रिसोर्ट में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लहरिया-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर आलम ज्वैलर्स एवं सहयोगी के रूप में अभिनंदन गारमेंट्स हैं। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और आयोजन समिति इसे ऐतिहासिक व यादगार बनाने में जुटी है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे पारिवारिक व्यस्तताओं से समय निकालकर अपनी संस्कृति, परंपराओं और आपसी आत्मीयता का उत्सव मना सकें।

कार्यक्रम में महिलाएं केवल लहरिया साड़ी ही नहीं, बल्कि लहरिया लहंगा-चुन्नी, सूट व अन्य पारंपरिक परिधानों में शामिल होंगी। करीब 3 से 4 घंटे तक चलने वाले इस उत्सव में जयपुर के प्रसिद्ध डीजे की धुनों पर महिलाएं जमकर झूमेंगी। आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण ‘फ्लोर डांस इन लहरिया’ रहेगा। जहां महिलाएं सामूहिक रूप से नृत्य कर सावन के उत्साह को और बढ़ाएंगी। इसके अलावा कई रोचक गतिविधियां और फन गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने इस बार नई नवेली बहुओं और सावन में पीहर आई बेटियों के लिए विशेष सरप्राइज मोमेंट्स तैयार किए हैं। साथ ही परिसर में आकर्षक पारंपरिक झूले, सावन थीम पर बना विशेष सेल्फी पॉइंट, स्वादिष्ट व्यंजनों से सजा फूड कॉर्नर महिलाओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।

तैयारियों में जुटी आयोजन समिति
कार्यक्रम की तैयारियों में डॉ. मीना शेखावत, सुमन मील, ललित राठौड़, रविता झाझड़िया, डॉ. शालू टीबड़ा, सरोज कंवर बड़ाऊ और सुनीता टीबड़ा सहित स्त्री शक्ति समूह की अनेक सदस्य सक्रियता से जुड़ी हुई हैं। समिति का कहना है कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर सामाजिक जुड़ाव, सांस्कृतिक संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। ‘लहरिया-2026’ को लेकर झुंझुनूं शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में भी भारी उत्साह है।

Related Articles