[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरु पूर्णिमा पर महंत सोमनाथ जी का सम्मान, मुख्यमंत्री की ओर से भेंट किया प्रशस्ति-पत्र

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

गुरु पूर्णिमा पर महंत सोमनाथ जी का सम्मान, मुख्यमंत्री की ओर से भेंट किया प्रशस्ति-पत्र

गुरु पूर्णिमा पर महंत सोमनाथ जी का सम्मान, मुख्यमंत्री की ओर से भेंट किया प्रशस्ति-पत्र

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में टाई मठ के महंत सोमनाथ जी का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ओर से उन्हें ₹2100 की सम्मान राशि और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर ढाका, अजय चाहर, उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, विकास अधिकारी अमित चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी उम्मेद सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, नैतिकता और जीवन की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। समाज निर्माण में गुरुओं का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है।

Related Articles