मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा पर बाबा हरिनाथ आश्रम के महंत दशहरा नाथ का किया सम्मान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा पर बाबा हरिनाथ आश्रम के महंत दशहरा नाथ का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पिलानी स्थित बाबा हरिनाथ आश्रम में श्रद्धा, आस्था और गुरु भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से बाबा हरिनाथ आश्रम के पूज्य महंत महंत दशहरा नाथ महाराज को गुरु परंपरा के अनुरूप श्रीफल, मिष्ठान, अंगवस्त्र, शॉल, दक्षिणा एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में महंत दशहरा नाथ महाराज के धर्म संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि महंत द्वारा पर्यावरण संरक्षण गौ संरक्षण तथा जनकल्याण के लिए किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर उन्हें नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
बाबा हरिनाथ आश्रम में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने महंत दशहरा नाथ महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी राजेश दहिया मुरली मनोहर शर्मा जिला संयोजक, मन की बात, बाबूलाल वर्मा पूर्व चिड़ावा मंडल अध्यक्ष, सरोज सयोराण महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, संदीप पारीक किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह शेखावत महामंत्री, डूलानिया मंडल, हर्षवर्धन सिंह शेखावत मंडल अध्यक्ष, पिलानी, पिलानी तहसीलदार सोनू आर्य, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुखदेव, राजेंद्र (गिरदावर), हिंदू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष विकास डुमोली सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286659


