श्रावण शुरू होते ही सारनाथ मंदिर में गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, सामूहिक रुद्राभिषेक में उमड़े युवा
श्रावण शुरू होते ही सारनाथ मंदिर में गूंजा 'ॐ नमः शिवाय', सामूहिक रुद्राभिषेक में उमड़े युवा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर शेखावाटी : श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही शहर के प्राचीन चूणा चौक स्थित सारनाथ मंदिर में धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन मंदिर परिसर में सैकड़ों युवा एक समान वेशभूषा में एकत्रित हुए और सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ पंचाक्षर मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया। मंदिर परिसर पूरे समय ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा।
मंदिर समिति के अनुसार पूरे श्रावण मास में प्रतिदिन सामूहिक महारुद्राभिषेक, पंचाक्षर मंत्र जाप, साधना, ध्यान और जप-तप सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से युवा संस्कारोन्मुखी पाठशाला का भी संचालन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास के इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ते हुए भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के प्रति जागरूक करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286646


