गुरु पूर्णिमा पर महंत दिनेश गिरी महाराज को मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश भेंट
गुरु पूर्णिमा पर महंत दिनेश गिरी महाराज को मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश भेंट
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर शेखावाटी : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश महंत दिनेश गिरी महाराज को सादर भेंट किया गया। शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी एवं तहसीलदार कमलदीप पूनिया ने महंत जी को मुख्यमंत्री का संदेश सौंपा।
इस दौरान श्रद्धा एवं सम्मान के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। उपस्थित जनों ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु के मार्गदर्शन को जीवन का आधार बताया।
कार्यक्रम में गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी ने उनके आशीर्वाद प्राप्त किए और समाज में सद्भाव, संस्कार एवं आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286646


