[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शॉर्ट सर्किट से सेनेटरी वेयर की दुकान में लगी आग:लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर काबू पाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

शॉर्ट सर्किट से सेनेटरी वेयर की दुकान में लगी आग:लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर काबू पाया

शॉर्ट सर्किट से सेनेटरी वेयर की दुकान में लगी आग:लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर काबू पाया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में मंगलवार देर रात एक सेनेटरी वेयर की दुकान में आग लग गई। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। यह घटना रतनगढ़ के वार्ड 16 में गंगाराम हॉस्पिटल के सामने स्थित दुकान में हुई।

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नगरपालिका की दमकल तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग की खबर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

दुकान मालिक संजय काछवाल ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग से दुकान में रखा बिजली-पानी फिटिंग का सामान और सेनेटरी वेयर का सामान जल गया। नुकसान का सही आकलन आग से बचे सामान को देखने के बाद ही हो पाएगा।घटना की सूचना रतनगढ़ पुलिस को भी दे दी गई है।

Related Articles