ददरेवा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट:सुरक्षा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं पर बनी रणनीति
ददरेवा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट:सुरक्षा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं पर बनी रणनीति
सादुलपुर : सादुलपुर में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक आस्था केंद्र ददरेवा मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को एसडीएम ऑफिस में प्रशासन, पुलिस और मेला समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, बिजली और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मनोज खेमदा ने की। इस दौरान एएसपी रिछपाल सिंह चारण, आईपीएस अभिजीत पाटिल और थाना अधिकारी राजेश सिहाग मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
बैठक में मेला समिति के सदस्यों से सुझाव लिए गए और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। सरपंच ने गढ़ क्षेत्र की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सुझाव रखे। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान पेयजल, चिकित्सा सेवाएं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी विभागों को समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
विभागों ने तैयारियों की दी जानकारी
बैठक में जलदाय, चिकित्सा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर तहसीलदार, विकास अधिकारी (बीडीओ) रविंद्र सिंह, सादुलपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिहाग, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र ओला सहित प्रशासन, पुलिस और मेला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286595


