पलसाना क्षेत्र में कलश यात्रा के दौरान मधुमक्खियों का हमला:प्राथमिक उपचार के बाद युवक सीकर रेफर
पलसाना क्षेत्र में कलश यात्रा के दौरान मधुमक्खियों का हमला:प्राथमिक उपचार के बाद युवक सीकर रेफर
पलसाना : पलसाना क्षेत्र में बुधवार को कलश यात्रा के दौरान 19 वर्षीय युवक रोहित पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे पलसाना ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया और सीकर रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान बराल निवासी रोहित (19) पुत्र ताराचंद के रूप में हुई है। उसके पिता ने बताया कि परिवार कलश यात्रा में शामिल होकर जा रहा था। यात्रा शुरू होने के लगभग तीन किलोमीटर बाद अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने रोहित पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के कई डंक लगने से रोहित की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद यात्रा में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यात्रा में मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उपचार के लिए पलसाना ट्रॉमा सेंटर ले गए।
पलसाना ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने रोहित को प्राथमिक उपचार दिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का सीकर में उपचार जारी है।
इस घटना के बाद कलश यात्रा में शामिल अन्य लोगों ने भी सतर्कता बरतते हुए अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। स्थानीय लोगों ने धार्मिक यात्राओं के दौरान खुले और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286759


