[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में घुसकर विवाहिता का गला काटा,जयपुर रेफर:पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया,28 घंटे बाद धरना समाप्त हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

घर में घुसकर विवाहिता का गला काटा,जयपुर रेफर:पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया,28 घंटे बाद धरना समाप्त हुआ

घर में घुसकर विवाहिता का गला काटा,जयपुर रेफर:पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया,28 घंटे बाद धरना समाप्त हुआ

सीकर : सीकर में घर में घुसकर महिला का गला काट दिया गया था। महिला को अब गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। महिला कुछ बोल नहीं पा रही है। ऐसे में हमले का कारण भी सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धोद थाने के बाहर करीब 28 घंटे तक धरना दिया। जिन्होंने सीकर-लोसल सड़क मार्ग भी जाम कर दिया था। आरोपी को डिटेन करने के बाद धरना समाप्त हुआ।

ग्रामीणों ने रात को धरना शुरू किया था। जो करीब 28 घंटे तक चला।
ग्रामीणों ने रात को धरना शुरू किया था। जो करीब 28 घंटे तक चला।

3 महीने से पीहर में है विवाहिता

प्रियंका (25) नाम की विवाहिता कुचामन (ससुराल) से 3 महीने पहले डिलीवरी के लिए अपने पीहर सरवड़ी गांव आई हुई थी। वह 6 महीने की गभर्वती है। पति महाराष्ट्र में फर्नीचर का काम करते हैं।

पिता को लहूलुहान हालत में मिली बेटी

वह अपने 3 साल के बेटे के साथ पीहर में सो रही थी। इस दौरान गांव का ही रहने वाला सुरेश सैनी घर में घुसा और उसके गले पर वार किया। इतना ही नहीं हाथ और पैर पर भी चाकू मार दिया। करीब 10 मिनट बाद उसके पिता घर पर आए तो बेटी लहूलुहान हालत में पड़ी मिली।

गंभीर हालत में इलाज के लिए सीकर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में एडमिट किया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर आज जयपुर रेफर किया गया। घटना के बाद घायल के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

महिला बेहोश, चढ़ाया खून भी वापस निकल रहा

घायल के भाई प्रेम सिंह ने बताया कि घटना के बाद से बहन बेहोश है। उसे जो ब्लड चढ़ाया गया, वह भी वापस निकल रहा है। धोद पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles