[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल में प्रिंसिपल-बनाकर निवेश के नाम पर 14.65 लाख हड़पे:वापस मांगने पर दी धमकी; कोर्ट ने अब मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्कूल में प्रिंसिपल-बनाकर निवेश के नाम पर 14.65 लाख हड़पे:वापस मांगने पर दी धमकी; कोर्ट ने अब मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

स्कूल में प्रिंसिपल-बनाकर निवेश के नाम पर 14.65 लाख हड़पे:वापस मांगने पर दी धमकी; कोर्ट ने अब मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

सीकर : सीकर में प्राइवेट स्कूल में एक टीचर को प्रिंसिपल की नौकरी लगाते हुए पार्टनर बनाने का झांसा देकर 14.65 लाख रुपए खर्च करवा दिए। बाद में उन्हें अचानक नौकरी से निकाल दिया। पीड़ित ने रुपए वापस मांगे तो, धमकी दी गई। रानोली थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने के बाद कोर्ट ने बुधवार को मुकदमे दर्ज करने के आदेश दिए।

रानोली थाना इलाके के पलसाना निवासी पीड़ित राजेंद्र प्रसाद मीणा ने आरोप लगाया- रोहिताश खीचड़ निवासी अखेपुरा ने साल 2023 में मुझे अपनी ज्ञान भारती स्कूल पलसाना में प्रिंसिपल पद का ऑफर किया। रोहिताश ने कहा- मैं सरकारी नौकरी में हूं। ऐसे में मैं अपनी स्कूल में काम नहीं कर सकता। इस पर मैंने 1 मई 2023 को प्रिंसिपल पद पर ड्यूटी जॉइन कर ली। इस नौकरी के बदले मुझे हर महीने 30 हजार रुपए वेतन देने की बात कही गई थी।

खर्चों के नाम पर लिए साढ़े 14 लाख रुपए

पीड़ित राजेंद्र प्रसाद मीणा ने आरोप लगाया- ड्यूटी में रहने के दौरान रोहिताश ने मुझे कहा कि मुझे पार्टनर बना देगा। यह लालच देकर मुझसे 3.90 लाख रुपए स्टाफ की सैलरी सहित अन्य खर्चों के नाम पर 14.65 लाख रुपए दिलवा गए। इसके बाद 31 मई 2024 को मुझे बिना बताए नौकरी से निकाल दिया गया।

रुपए वापस मांगे तो दी धमकी

पीड़ित राजेंद्र प्रसाद मीणा ने आरोप लगाया- बाद में जब भी मैं पैसों के लिए रोहिताश को बोलता तो वह टालता रहता। 22 मार्च 2026 को जब मैं रुपए लेने के लिए रोहिताश के गांव गया तो वहां उसने पैसे लौटाने से मना करते हुए गालियां दी। आरोपी ने कहा- मैं तुम्हें कोई रुपए नहीं दूंगा। मुझे तुम्हें रुपए देने ही होते तो तुमसे लेता क्यों। मैंने तो तुमसे पैसे इसलिए ही लिए थे, ताकि बाद में देने न पड़े।

इसके बाद राजेंद्र ने रानोली पुलिस थाने में शिकायत दी और सीकर एसपी के सामने भी शिकायत दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद राजेंद्र ने कोर्ट में अपील की। अब सीजेएम कोर्ट-2 ने मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

Related Articles