[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : मेहाड़ा पुलिस की कार्रवाई:मोड़ी के क्रेशर पर तोड़फोड़ कर जानलेवा हमला करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : मेहाड़ा पुलिस की कार्रवाई:मोड़ी के क्रेशर पर तोड़फोड़ कर जानलेवा हमला करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

मेहाड़ा पुलिस की कार्रवाई:मोड़ी के क्रेशर पर तोड़फोड़ कर जानलेवा हमला करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : मेहाड़ा पुलिस ने मोड़ी के क्रेशर पर तोड़फोड़ कर जानलेवा हमला करने के मामले में बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वारदात के आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं तथा फिरौती की मांग को लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि एक जून को सुनील कुमार निवासी बाघनकी मानेसर ने थाने में रिपोर्ट दी कि वह मोड़ी में बने ग्लोबल क्रेशर पर पार्टनर है। 26 मई की शाम करीब 6:30 बजे गौरीर निवासी संदीप मान व कृष्णा उर्फ संटिया एक काले रंग की स्कॉर्पियो में उसके क्रेशर पर आए और आते ही उन्होंने कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने मंथली नहीं देने पर क्रेशर नहीं चलाने की धमकी दी।

इसके बाद एक जून की रात को करीब दस बजे एक सफेद कलर की बोलेरो गाड़ी में छह- सात लोग सवार होकर आए जिनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने क्रेशर पर तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया तथा पिस्टल दिखाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी क्रेशर पर तोड़फोड़ कर अलमारी में रखे 70 हजार रुपए लूट कर ले गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस की ओर से एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इसी दौरान कांस्टेबल चौखाराम को मुखबिर के जरिए सूचना मिलेगी मोड़ी में क्रेशर पर जानलेवा हमला करने के मामले में शामिल आरोपी सीमावर्ती गांव टीबा के क्षेत्र में आए हुए हैं। जिस पर पुलिस की टीम ने टीबा के पीला जोहड़ में दबिश देकर आरोपी मुकुंदपुरा निवासी सरजीत पुत्र राम सिंह, ब्रहमप्रकाश उर्फ कालिया पुत्र रामकुमार व बिहारीपुर थाना नांगल चौधरी निवासी लोकेश उर्फ लौकी पुत्र भूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये रहे कार्रवाई में शामिल

इस दौरान टीम में थानाधिकारी सरदारमल यादव, एएसआई पतराम, होशियार सिंह, कॉन्स्टेबल चोखाराम, सत्येंद्र, प्रमोद, कर्मपाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77