[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भैंसलानी जोहड़ी में सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी: 4-5 दिन पुराना बताया, हत्या कर फेंके जाने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भैंसलानी जोहड़ी में सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी: 4-5 दिन पुराना बताया, हत्या कर फेंके जाने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

भैंसलानी जोहड़ी में सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी: 4-5 दिन पुराना बताया, हत्या कर फेंके जाने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के चंवरा गांव स्थित भैंसलानी जोहड़ी में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सरकारी स्कूल के पीछे हीरवाना जाने वाले कच्चे रास्ते से करीब 15 फीट दूर पड़ा मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि उस पर कीड़े पड़ चुके थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने शव करीब चार से पांच दिन पुराना होने की आशंका जताई है।

ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को दी सूचना

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर जोहड़ी के पास पड़े शव पर पड़ी। दुर्गंध आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी इंद्रप्रकाश यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

शव मिलने से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

शव की पहचान नहीं, पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के गांवों के गुमशुदगी रिकॉर्ड और अन्य माध्यमों से मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हत्या कर शव फेंकने की आशंका

घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अज्ञात व्यक्ति की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या या किसी अन्य कारण की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

क्षेत्र में बढ़ी चिंता, गश्त बढ़ाने की मांग

घटना के बाद चंवरा और आसपास के गांवों में दहशत और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

मृतक बनवारी लाल के प्रति सहानुभूति और प्रशासन के प्रति आक्रोश को देखते हुए 29 जुलाई को दोपहर बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल तथा सहायक कलेक्टर कपिल शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। मीणा समाज के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा के नेतृत्व में परिजनों की न्यायोचित मांगों पर सहमति जताई जिसमें मृतक आश्रित को संविदा की नौकरी, तथा कानूनी आर्थिक सहायता दिलवाने और जांच अधिकारी बदलने पर सहमति बनी। इसके बाद में धरना समाप्त कर दिया गया और डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवा कर गांव पचार में अंतिम संस्कार किया गया।

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा, मक्खन लाल मीणा रिंग्स,जगदीश प्रसाद मीणा तहसील अध्यक्ष श्रीमाधोपुर, महावीर मीणा श्रीमाधोपुर, मूलचंद मीणा तहसील अध्यक्ष खंडेला, विनोद कुमार मीणा तहसील महामंत्री खंडेला, चंद्रशेखर मीणा तहसील महामंत्री दातारामगढ़, गोविंद राम वर्मा सुजावास, भंवर लाल बेनीवाल शेरपुरा, ओमप्रकाश बेनीवाल शेरपुरा भीम सैना के प्रतिनिधि, गोपाल संजय विक्की कैलाश मीणा निवासी गण सीकर, नरेंद्र मीणा तहसील अध्यक्ष दाता रामगढ़, महादेवाराम मीणा नागवा, एडवोकेट नरेंद्र मीणा प्रचार, एडवोकेट विनोद मीणा भोजासर, एडवोकेट सुरेश मीणा, स्वर्गीय बनवारी लाल मीणा की धर्मपत्नी, भाई सोहनलाल मीणा, सैकड़ो परिजन ग्राम वासी और सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles