निजी अस्पताल में लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप:परिजनों ने दर्ज कराया मामला, मेडिकल बोर्ड से कराया शव का पोस्टमार्टम
निजी अस्पताल में लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप:परिजनों ने दर्ज कराया मामला, मेडिकल बोर्ड से कराया शव का पोस्टमार्टम
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही से इलाज करने के कारण नवजात की मौत का आरोप लगा है। पुलिस ने नवजात के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। नवजात के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है।
भरपालसर निवासी लालचंद मेघवाल (40) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 27 जुलाई की सुबह वह अपनी भतीजी पूजा को डिलीवरी के लिए निजी अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल में मोनिका और ज्योति नामक कर्मचारियों ने पूजा का परीक्षण किया और सोनोग्राफी कराने को कहा।
इसके बाद डॉ. रौनक ने सोनोग्राफी की और अस्पताल भेजते हुए आश्वासन दिया कि सामान्य डिलीवरी हो जाएगी। परिजन सोनोग्राफी लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां ज्योति और मोनिका ने कागजात देखकर बताया कि डिलीवरी में समय लगेगा और सामान्य डिलीवरी करवा देंगे। उन्होंने दोपहर दो बजे परिजनों को गांव जाने के लिए कह दिया।
शाम को पूजा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद वे वापस अस्पताल पहुंचे। मोनिका और ज्योति ने पूजा को डिलीवरी के लिए भर्ती कर लिया और बताया कि डॉक्टर से बात हो गई है, सामान्य डिलीवरी ही होगी। जब परिजनों ने डॉक्टर के आने के बारे में पूछा, तो मोनिका ने खुद को डॉक्टर की पत्नी बताया।
इसके बाद मोनिका और ज्योति ने डिलीवरी करवाई, जिसमें एक लड़के का जन्म हुआ। नवजात बच्चे को तीन-चार इंजेक्शन लगाए गए और कुछ दवाइयां दी गईं। परिजनों ने डॉक्टर को बुलाने को कहा, तो कर्मचारियों ने बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने की बात कहकर तुरंत एम्बुलेंस बुलाने को कहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जब उनसे कागजात मांगे तो अस्पताल में कार्यरत ज्योति व मोनिका ने कहा कि आप पहले डिलीवरी के रुपए जमा करवाओ। तभी कागजात दिए जाएंगे। हमें रैफर कार्ड भी नहीं दिया और थोड़ी देर बाद नवजात की मौत हो गई। जब हम लोगों ने उलाहना दी, तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि आप लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्ट कर परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284999


