[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानमंत्री कुसुम सौर ऊर्जा संयंत्र परियोजना का उद्घाटन:खेरी वाले बालाजी के पास स्थापित संयंत्र से किसानों को मिलेगी किफायती ऊर्जा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

प्रधानमंत्री कुसुम सौर ऊर्जा संयंत्र परियोजना का उद्घाटन:खेरी वाले बालाजी के पास स्थापित संयंत्र से किसानों को मिलेगी किफायती ऊर्जा

प्रधानमंत्री कुसुम सौर ऊर्जा संयंत्र परियोजना का उद्घाटन:खेरी वाले बालाजी के पास स्थापित संयंत्र से किसानों को मिलेगी किफायती ऊर्जा

रानोली : रानोली के प्रगतिनगर स्थित शेखावाट कृषि फार्म में प्रधानमंत्री कुसुम सौर ऊर्जा संयंत्र परियोजना का उद्घाटन किया गया। खेरी वाले बालाजी मंदिर के पास स्थापित यह संयंत्र किसानों को स्वच्छ और किफायती ऊर्जा प्रदान करेगा।

उद्घाटन समारोह में पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया मुख्य अतिथि रहे। राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भाजपा नेता गजानंद कुमावत और जयपुर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत स्थापित यह सौर ऊर्जा संयंत्र किसानों को स्वच्छ, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कृषि कार्यों में ऊर्जा लागत कम होगी और किसानों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

समारोह के दौरान परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया गया। उपस्थित किसानों को योजना के उद्देश्यों, सौर ऊर्जा के लाभों और भविष्य में इससे मिलने वाले आर्थिक तथा पर्यावरणीय फायदों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन हनुमान सिंह शेखावत, बजरंग सिंह शेखावत, महेश कुमार यादव और ओमप्रकाश कुमावत के सान्निध्य में किया गया। आयोजकों ने अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। किसानों ने सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग को समय की आवश्यकता बताते हुए ऐसी योजनाओं के विस्तार पर जोर दिया।

Related Articles