[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में 33 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस की गश्त में हुई कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में 33 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस की गश्त में हुई कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

फतेहपुर में 33 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस की गश्त में हुई कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

फतेहपुर : जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक को 33 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम वांछित स्थायी वारंटियों, गिरफ्तारी वारंटियों की तामील और निगरानी बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान हनुमानगढ़ मंदिर स्थित बंजारा बस्ती के पास एक आम रास्ते पर खड़ा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।

संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 33 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी प्रदीप सैनी (27) पुत्र राधेश्याम सैनी, निवासी वार्ड नंबर 42, सुभाष स्कूल के पास, फतेहपुर, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह कार्रवाई जिले में अपराध और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

Related Articles