झुंझुनूं की बबाई पुलिस ने अवैध हथियार पकड़ा:बंदूक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जीप देखकर भागने लगा युवक
झुंझुनूं की बबाई पुलिस ने अवैध हथियार पकड़ा:बंदूक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जीप देखकर भागने लगा युवक
बबाई : झुंझुनूं जिले की बबाई पुलिस ने मंगलवार को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास एक अवैध टोपीदार बंदूक जब्त की है।
कच्चे रास्ते के पास पहुंची टीम
थानाधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया- गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर आ रहा है। इस सूचना पर बबाई बाईपास स्थित ढाणी बैचावाली जाने वाले कच्चे रास्ते के पास पुलिस टीम पहुंची।
पुलिस को देखकर की भागने की कोशिश
वहां एक व्यक्ति टोपीदार बंदूक लिए खड़ा था, जो पुलिस की जीप देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका और पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम पूर्णमल पुत्र सूरजाराम, निवासी दयाल का नांगल, पुलिस थाना डाबला बताया। जब उससे टोपीदार बंदूक का लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
इसके बाद पुलिस ने अवैध टोपीदार बंदूक रखने के आरोप में पूर्णमल को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया और बंदूक जब्त कर ली। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से जब्त किए गए हथियार के संबंध में आगे की पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में एएसआई कृष्ण कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अमरसिंह और कॉन्स्टेबल संजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284972


